1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2025, 7:17:26 PM
शादी होने से पहले टूटा रिश्ता - फ़ोटो GOOGLE
शादियों का सीजन इन दिनों जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार शादी की शॉपिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इसी दौरान हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हे ने शादी से ठीक पहले दुल्हन को गंदी बात कह दी और इसके बाद शादी टूट गई।
पुलिस के अनुसार, रानीपुर की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा, निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि होली के दौरान युवक ने शादी का हवाला देते हुए शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे दबाव डालने की कोशिश की और बाद में उसे रायवाला में अपने चाचा के घर ले जाकर धमकाया।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद युवक ने फोन करके दहेज में कार और नकदी की मांग की। युवती के इनकार करने पर युवक ने भद्दी टिप्पणी की और रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने जब युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने उसे अपमानजनक शब्द कहे और रिश्ता समाप्त करने की बात कही।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने इस मामले में बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।