1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 09, 2025, 9:55:11 PM
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब - फ़ोटो google
India-Pakistan Tension: पाकिस्तान अपनी उकसाने वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलीबारी और ड्रोन अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार, 09 अप्रैल 2025 को जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को उकसाने की नापाक कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर, पठानकोट और जम्मू में अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया। पठानकोट एयरबेस पर सायरन की आवाजें गूंजने लगीं। एलओसी के पूंछ सेक्टर में दोनों ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है। आर्टिलरी गन और मशीन गनों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए।
जैसलमेर के पोखरण में लगातार दूसरे दिन ड्रोन अटैक की कोशिश की गई, जिसमें लगभग 10 मिनट पहले दो धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। जैसलमेर में कुल चार ड्रोन देखे गए, जिसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। सिरोही शहर में भी सायरन बजने के साथ ब्लैकआउट हुआ। पठानकोट और फिरोजपुर में पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।