Hindi News / india / Air Strike On Pakistan: देर रात आतंक का कहर बनकर पाकिस्तान पर टूटा...

Air Strike On Pakistan: देर रात आतंक का कहर बनकर पाकिस्तान पर टूटा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने लिया पहलगाम का बदला

Air Strike On Pakistan: भारत ने गजब की संयम और परिपक्वता के साथ लक्ष्य चुना और ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कदम यह साबित करता है कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 07, 2025, 3:18:17 AM

Air Strike On Pakistan

Air Strike On Pakistan - फ़ोटो Google

Air Strike On Pakistan: भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।


ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। लेकिन उससे पहले भारत ने एयर स्ट्राइक कर आतंक पर कहर बनकर टूटी है।


वहीं, इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।


रक्षा मंत्रालय ने कहा, "भारत ने गजब की संयम और परिपक्वता के साथ लक्ष्य चुना और ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कदम यह साबित करता है कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है और जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।" आज दिन में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 3 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।