1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 28, 2025, 10:12:06 AM
टीला ढहने से 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत - फ़ोटो google
Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी जिले के टीकरडीह गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। घटना कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि मिट्टी के टीले से मिट्टी खोदते वक्त अचानक टीला ढह गया, जिससे 5 महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं।
घटना में खुशी, सुमन, कछराई, ममता, और लालती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सपना, मैना और सुग्गन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों ने इस हादसे को लेकर प्रशासन से टीले की स्थिति और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।