Hindi News / india / MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ के तीसरे दिन संगम पहुंचे लाखों श्रद्धालु, दो दिन...

MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ के तीसरे दिन संगम पहुंचे लाखों श्रद्धालु, दो दिन में 5.5 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ के तीसरे दिन प्रयागराज के संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. हर दिन यहां देश विदेश से लाखों लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 15, 2025, 11:24:36 AM

mahakumbh prayagraj

महाकुंभ में आस्था की डुबकी - फ़ोटो google

MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ का आज तीसरा दिन है। कड़ाके की ठंड पर लोगों की आस्था भारी पड़ रही है। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु संगम के तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 


मंगलवार को पहला अमृत स्नान था, जिसमें साधु-संतों के साथ 3.5 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में दो दिन में करीब 5.5 करोड़ ने लगाई आस्था की डुबकी लगाई है। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ के दौरान कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान हैं। 


महाकुंभ की शुरुआत से ही रोजाना लाखों लोग संगम की रेती पर आकर मां गंगा की आरती में शामिल हो रहे हैं, और पूरा संगम तट भक्ति में लीन है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान की भक्ति में डूब गए हैं और पूरे तट पर भगवा रंग की छटा बिखरी है। इस बार का महाकुंभ विशेष है क्योंकि 144 साल बाद अद्भुत संयोग बना है।