Hindi News / bihar / saharsa-news / सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ...

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा के बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने लग्जरी कार से 1073 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। चार तस्कर गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जब्त।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Feb 02, 2026, 9:47:01 PM

bihar

पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो REPORTER

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है। जहां जिले के बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफसिरप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी।


एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेगूसराय से परसाहा होते हुए सोनवर्षाराज की ओर एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफसिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में एसआई रवि कुमार,आभा कुमारी एवं हसीन अहमद खान की टीम ने परसाहा मेन रोड के समीप उजले रंग की चार पहिया वाहन को रोककर जांच की। 


जांच के दौरान वाहन से 1073 पीस (कुल 107.3 लीटर) प्रतिबंधित कफसिरप बरामद किया गया। साथ ही चार मोबाईल फोन और कार को जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव निवासी मनीष कुमार, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव निवासी अजय कुमार, ढाब गांव निवासी पिंटू कुमार एवं हरिबोल कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी तस्करों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।