1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 20, 2026, 7:32:42 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि बारिश के दौरान सतर्क और सावधान रहें और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।
मौसम विभाग ने बिहार के अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा भारी वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि वे खुले में हों तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
बता दें कि बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर, वैशाली और अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम में बदलाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।