1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 05, 2025, 10:07:31 AM
मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए जान जोखिम में! - फ़ोटो Google
No helmet for fashion: फैशन और मेकअप की दीवानगी अब सीधे मौत को दावत देने लगी है। नैनीताल पुलिस की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में 1370 युवतियों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा गया। और कारण? "बाल खराब हो जाएंगे", "मेकअप बिगड़ जाएगा!"
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इनमें से करीब 40% युवतियों ने अपने हेयरस्टाइल और लुक्स को हेलमेट से ज्यादा अहमियत दी। कुछ का कहना था कि वे पार्लर से आ रही थीं या शादी जैसे समारोह में जा रही थीं, इसलिए हेलमेट पहनना उनके लिए कोई ऑप्शन ही नहीं था।
ट्रैफिक एक्सपर्ट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स इस प्रवृत्ति को बेहद खतरनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि हेलमेट न पहनना सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर घातक चोट लगने और मौत का सबसे बड़ा कारण है।
इस गंभीर ट्रेंड को देखते हुए नैनीताल पुलिस अब अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें फैशनेबल और हेयरस्टाइल-फ्रेंडली हेलमेट्स को प्रमोट किया जाएगा, ताकि युवतियां सुरक्षा के साथ स्टाइल भी बनाए रख सकें।