1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 10, 2025, 7:43:59 AM
आज10 बजे रक्षा मंत्रालय की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस - फ़ोटो Google
Operation Sindoor 2.0 briefing : भारत के सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों और सीमा पार आतंकी घुसपैठ को लेकर की गई एक रणनीतिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है।
पाकिस्तानी सेना ने भी भारतीय हमलों की पुष्टि की है, लेकिन उनका दावा है कि उन्होंने अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों पर जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बड़े नुकसान की ओर इशारा कर रहे हैं। इस पूरे मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय आज सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में भारतीय सेना के प्रवक्ता औपचारिक रूप से ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति, उद्देश्य और परिणामों की जानकारी देंगे।
भारत-नेपाल सीमा पर पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को स्लीपर सेल्स, संदिग्ध कॉल्स और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऑपरेशन के बाद भारत के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार की नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।