Hindi News / india / भारत का पाकिस्तान के लाहौर पर बड़ा हमला...पाकिस्तानी एयर डिफेंस हुआ तबाह

भारत का पाकिस्तान के लाहौर पर बड़ा हमला...पाकिस्तानी एयर डिफेंस हुआ तबाह

पाकिस्तान द्वारा जम्मू एयरस्ट्रिप पर हमले की नाकाम कोशिश के बाद भारत ने लाहौर पर जवाबी मिसाइल हमला किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान, एक AWACS और 8 मिसाइलों को ध्वस्त किया। एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 08, 2025, 10:44:11 PM

भारत पाकिस्तान युद्ध  लाहौर पर भारत का हमला  JF-17 फाइटर जेट गिराया  F-16 तबाह  AWACS विमान ध्वस्त  S-400 मिसाइल सिस्टम  भारत का जवाबी हमला  पाकिस्तान की विफलता  ड्रोन और मिसाइल हमले नाकाम

- फ़ोटो

Operation Sindur: भारत ने पाकिस्तान के लाहौर पर हमला कर दिया है. भारतीय सेना ने मिसाइल से लाहौर पर जवाबी प्रहार किया है. गुरूवार की देर शाम पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों पर निशाना साधने की कोशिश ही. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान आौंधे मुंह गिरा और सारे मिसाइल तबाह कर दिए गए. पाक सेना के तीन लाडाकू विमान को भी भारतीय सेना ने गिरा दिया है. 

पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया.आतंकवादियों पर हमले से बौखलाये पाक ने आज भारत के कई ठिकानों पर हमले का असफळ प्रयास किया. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया . 

भारत ने पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया है. पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. पाक के ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम कर दिया है. सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया.