1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 09, 2025, 12:10:13 AM
- फ़ोटो
Operation sindur: अब भारतीय जल सेना ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है. नेवी ने कराची बंदरगाह पर बमबारी की है. बताया जा रहा है कि नौ सेना ने कराची में पंद्रह जगहों पर हमला बोला है. भारतीय नौसेना के हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है. भारतीय सेना ने पाक के सोलह शहरों में भारत ने जवाबी हमला बोला है.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. आतंकवादियों पर हमले से बौखलाये पाक ने गुरूवार रात भारत के कई ठिकानों पर हमले का असफळ प्रयास किया. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया .भारत ने पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया है. पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. पाक के ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम कर दिया है.
सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया.