1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 23, 2025, 12:45:28 PM
3 आतंकियों के स्केच जारी - फ़ोटो social media
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अटैक के बाद सेना की सभी फॉर्मेंशन्स नेवी, आर्मी और एयरफोर्स को रक्षा मंत्रालय ने अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एलओसी और जम्मू कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। पहलगाम के जंगलों में इस वक्त सुरक्षा बलों ने अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश तेज हो गई है। आतंकी बैसरन के जंगलों से होकर आए थे।
इसी बीच आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश गम और गुस्से में है। आतंकियों ने जिस तरह निहत्थे सैलानियों को अपना शिकार बनाया है, उससे पूरे देश में उबाल है। आपको बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में TRF के 5 आतंकियों ने 26 टूरिस्टों की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पहले धर्म के आधार पर हिंदू टूरिस्टों की पहचान की। उन्हें एक जगह एकट्ठा किया और फिर गोली मार दी।