Hindi News / india / Pahalgam Terror Attack: तीन दोस्तों की जिंदगी का बना 'आखिरी ट्रिप'... आतंकियों ने...

Pahalgam Terror Attack: तीन दोस्तों की जिंदगी का बना 'आखिरी ट्रिप'... आतंकियों ने एक साथ गोलियों से भूनकर उतार दिया मौत के घाट

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर घूमने के लिए तीन दोस्त एक साथ ट्रिप पर निकले थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह ट्रिप उनकी जिंदगी की आखिरी ट्रिप बन जाएगी। आतंकियों ने एक साथ तीनों को गोलियों से छलनी कर दिया।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 23, 2025, 11:15:11 AM

Pahalgam Terror Attack

तीन दोस्तों को एक साथ गोलियों से भूना - फ़ोटो google

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि कई अन्य इसमें घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के डोंबिवली के तीन लोग और पनवेल के दो टूरिस्ट को भी आतंकियों  ने मार डाला है।


जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली (पूर्व-पश्चिम) के नवापाड़ा, पांडुरंग वाड़ी और नांदिवली इलाकों के रहने वाले तीन लोग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हैं। मृतकों की पहचान हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों दोस्त घूमने के लिए एक साथ जम्मू-कश्मीर गए थे। पहलगाम के एक लोकप्रिय स्थल पर वे घूम रहे थे, तभी अचानक आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी की इस घटना में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों की तलाश में जुट गई है। आर्मी के साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ-साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।