Hindi News / india / आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे, बोले बिहार के डिप्टी सीएम..वीजा रद्द होने...

आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे, बोले बिहार के डिप्टी सीएम..वीजा रद्द होने के बाद एक भी पाकिस्तानी बिहार में नहीं रहेगा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2025, 4:38:40 PM

bihar

बिहार में नहीं रहेगा पाकिस्तानी - फ़ोटो google

PATNA: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत से आहत बिहार के डिप्टी सम्राट चौधरी ने कहा कि आतंकवादियों को हमारी सेना घर में घुसकर मारेगी। वीजा रद्द होने के बाद एक भी पाकिस्तानी बिहार में नहीं रहेगा। पहलगाम हिंसा के बाद भारत सरकार का आदेश सख्ती से लागू होगा।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान  के नागरिकों का वीजा रद करने का जो फैसला किया है, वह बिहार में भी पूरी तरह लागू होगा। हर पाकिस्तानी नागरिक को वापस जाना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ देने को कहा गया है और यह समय सीमा कल 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार में जो पाकिसानी नागरिक रह रहे हैं , उनकी पहचान कर ली गई है और जरूरत पड़ी तो उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। वीजा रद होने के बाद किसी पाकिस्तानी के यहाँ रहने का कोई उपाय नहीं।जो नहीं जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम की आतंकी हिंसा भारत पर हमला है।  दुख और आक्रोश के इस समय में पूरा देश एकजुट है। इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि जब बिहार की धरती से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के आकाओं को मिट्टी में मिला देने का कड़ा संकल्प ले लिया है, तो उसे पूरा करने में बिहार हर कदम पर साथ खड़ा रहेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने पहलगाम नरसंहार में अपनी नापाक संलिप्तता स्वीकार करने के बजाय भारत  से टकराव का रुख अपनाया और पिछले युद्ध के बाद हुआ शिमला समझौता रद कर दिया है, तो यह अच्छा ही है। अब भारत उनकी सीमा में घुसकर बदला लेगा।