1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 04, 2025, 8:58:32 PM
शातिर ठग गिरफ्तार - फ़ोटो google
UP STF ACTION: NEET-UG परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. यूपी एसटीएफ ने तीन शातिर ठगों को नोएडा से गिरफ्तार किया। तीनों की पहचान अनिकेत, धर्मपाल और विक्रम साहू के रूप में हुई है जो कई साल से छात्रों को निशाना बना रहे थे। इनके पास से एटीएम कार्ड और कई डॉक्यूमेंट बरामद किया गया है।
ये लोग छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास कराने का झांसा देते थे। गिरफ्तार विक्रम साहू पहले चेन्नई के विनायका मिशन यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो इस धंधे में शामिल हो गया। वह पहले यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा करता था। इस गिरोह में शामिल होने के बाद मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देने लगा।
शातिर ठगों ने नोएडा में ऑफिस खोल रखा था। वही से छात्रों से संपर्क करता था और नीट पास कराने के नाम पर अब तक करोड़ों रूपये ठग चुका है। यदि स्टूडेंट अपनी मेहनत से पास हो जाता था तब कहता था कि हमने पास कराया है और पैसे हड़प लेता था लेकिन जो फेल हो जाता तो ठिकाना बदलकर और पैसा लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता था। जिसके बाद फिर यह गिरोह दूसरे छात्र को टारगेट करता था।
ठग गिरोह के ठिकाने की जानकारी किसी ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शातिर ठगों को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। इनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।