1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 12, 2025, 9:57:51 PM
एक और एनकाउंटर - फ़ोटो GOOGLE
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां डबल मर्डर के आरोपी प्रिंस को पुलिस ने गोली मार दी। बता दें कि एक दिन पहले पलामू में गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया। जिसके अगले दिन रांची में पुलिस ने एक और एनकाउंटर किया। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जिससे वो घायल हो गया। इस दौरान उसने पुलिस के ऊपर भी फायरिंग की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बताया जाता है कि बीते दिनों रांची के चान्हों थाना क्षेत्र स्थित आनंदशीला आश्रम में घुसकर एक साधु सहित दो लोगों को की हत्या प्रिंस ने गोली मारकर कर दी थी। डबल मर्डर के बाद प्रिंस फरार चल रहा था जबकि 4 अपराधी अरविंद यादव, सूरज पाहन, अफरोज अंसारी और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोपी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा था। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की प्रिंस यहां देखा गया है। फिर क्या था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा लेकिन तभी वह झटका देते हुए चान्हो थाना के प्रभारी का पिस्टल छीन लिया और वहां से भागने लगा। यह देख पुलिस ने उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही वो वही गिर गया जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद डबल मर्डर के आरोपी प्रिंस को जेल भेजा गया है।