1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 17, 2025, 9:35:21 PM
युवा एक्टर की मौत - फ़ोटो google
ACTOR AMAN JAISAWAL DEATH: टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वो ऑडिशन के लिए होने वाले स्क्रीन टेस्ट के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वो हाईवे पर गिर पड़े। इस हादसे में एक्टर की जान चली गई। आपको बता दें कि 23 साल के अमन जायसवाल यूपी के बलिया के रहने वाले थे। अपनी मेहनत से उन्होंने एक्टर बनने के सपने को सच कर दिखाया था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
महज 23 साल की उम्र में एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक है। साल 2023 में नजारा टीवी चैनल पर ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इससे पहले वो ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में छोटे-छोटे रोल में नजर आए थे।