1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 06, 2026, 9:20:01 PM
- फ़ोटो Social media
Pawan Singh Wedding Anniversary: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है। उन्होंने अब तक दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों रिश्ते विवादों में रहे हैं। उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी कुछ वर्षों बाद विवादों के कारण टूटने की कगार पर पहुंच गया।
शादी के कुछ समय बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। इन आरोपों के बाद मामला काफी बढ़ गया और दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। फिलहाल दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
इसी बीच आज 6 मार्च को पवन सिंह और ज्योति सिंह की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। तस्वीर में दोनों साथ में खुश नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ज्योति ने कैप्शन में “हैप्पी एनिवर्सरी” लिखते हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। पवन सिंह ने भी उन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि इतने विवादों के बावजूद ज्योति सिंह का पवन सिंह को एनिवर्सरी विश करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह अपने रिश्ते को बचाना चाहती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह इस पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।