1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 11, 2026, 6:50:10 PM
- फ़ोटो Google
Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 10 साल पुराने चेक बाउंस केस में बढ़ी कानूनी परेशानियों के चलते उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये का कर्ज समय पर न चुका पाने की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ीं।
राजपाल यादव के जेल में होने से उनका परिवार भी कठिन समय से गुजर रहा है। इसी बीच परिवार में खुशियों का मौका भी आने वाला है। उनकी भतीजी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की तैयारियां दो-तीन महीने पहले से चल रही थीं और परिवार फंक्शन को रद्द या स्थगित नहीं करना चाहता।
बताया जा रहा है कि कि परिवार को उम्मीद है कि राजपाल यादव जल्द ही घर लौटेंगे और शादी के समारोह में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों के बीच यह शादी परिवार के लिए थोड़ी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगी।
यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने सार्वजनिक रूप से मदद की बात कही है, वहीं सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन जैसे सितारों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। FWICE ने भी एक पत्र जारी कर सभी से सहयोग की अपील की है। राजपाल यादव की जमानत याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई होनी है। परिवार और प्रशंसकों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द राहत मिलेगी।