Hindi News / movies / House Arrest Controversy: एजाज खान के खिलाफ मुंबई में रेप का केस दर्ज,...

House Arrest Controversy: एजाज खान के खिलाफ मुंबई में रेप का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस का यौन शोषण करने का आरोप

House Arrest Controversy: ओटीटी शो हाउस अरेस्ट से चर्चा में आए अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अभिनेता के खिलाफ एक्ट्रेस ने रेप का केस दर्ज कराया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 05, 2025, 1:35:08 PM

House Arrest Controversy

आखिरकार फंस ही गया एजाज - फ़ोटो google

House Arrest Controversy: ओटीटी शो हाउस अरेस्ट से चर्चा में आए अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में हैं। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक एक्ट्रेस ने रेप का केस दर्ज कराया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि एजाज ने उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया।


पीड़िता का कहना है कि एजाज ने उन्हें अपने शो हाउस अरेस्ट और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम देने का वादा किया था। प्रोडक्शन के दौरान एजाज ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और लगातार भरोसा दिलाते रहे। आरोप है कि 25 मार्च को एजाज ने उन्हें अपने घर बुलाकर शादी का वादा करते हुए रेप किया। 


कुछ दिन बाद दोबारा शादी का भरोसा देकर फिर उनका शोषण किया। एक्ट्रेस ने दावा किया कि एजाज ने उनसे कहा था कि उनके धर्म में चार शादियां करने की इजाजत है और वह उनका पूरा ख्याल रखेंगे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 64, 64(2)(M) और 74 के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।