Hindi News / movies / Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया को SC की कड़ी फटकार..कहा-'इनके दिमाग में गंदगी', शर्तों...

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया को SC की कड़ी फटकार..कहा-'इनके दिमाग में गंदगी', शर्तों के साथ गिरफ्तारी पर रोक

Ranveer Allahbadia News: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत देते हुए शर्तों के साथ गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही अश्लील टिप्पणी करने के लिए कड़ी फटकार लगाई है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 18, 2025, 12:05:44 PM

Ranveer Allahbadia News

रणवीर इलाहाबादिया को SC की फटकार - फ़ोटो social media

Ranveer Allahbadia News: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत देते हुए शर्तों के साथ गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही 'Indias Got Latent' प्रोग्राम में अश्लील टिप्पणी करने के लिए इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने दो टूक कहा है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें।


सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों के माता पिता की बेइज्जती कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आपके दिमाग में कुछ गन्दगी है। जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है, उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को आदेश दिया है कि वो बिना इजाजत लिए देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। इसके साथ ही यूट्यूबर को उनका पासपोर्ट पुलिस थाने में जमा कराना होगा। वहीं रणवीर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट में बताया कि यूट्यूबर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनकी जीभ काटने पर 5 लाख का इनाम रखा गया है। इस पर  कोर्ट ने वकील को टोकते हुए कहा- क्या आप उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को डिफेंड कर रहे हैं? 


आपको बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछ डाला था। रणवीर के भद्दे सवाल का क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद बवाल मच गया। कई बड़े-बड़े क्रिएटर्स ने रणवीर की आलोचना की है साथ ही उनके पॉडकास्ट के इनवाइट को कुछ सेलेब्स ने कैंसिल कर दिया।