Hindi News / news / बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग...

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 07, 2024, 9:25:28 PM

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

- फ़ोटो

PATNA: पटना में फिलहाल अभी बारिश नहीं हो रही है लेकिन मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है। बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। 


जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।