1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 18, 2019, 5:53:09 PM
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश के चेहरे पर जेडीयू को आरजेडी का भी साथ मिल रहा है। नीतीश के नेतृत्व पर जेडीयू का दो टूक बयान सामने आने के बाद आरजेडी ने भी उसका समर्थन किया है। आरजेडी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एनडीए के पास नीतीश कुमार को छोड़कर दूसरा कोई बिहारी चेहरा नहीं है। https://youtu.be/3WnTM5nnVMs आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने कहा है कि बिहार में विधानसभा का चुनाव एनडीए केवल दो चेहरों के साथ ही लड़ सकता है। नीतीश कुमार का चेहरा एनडीए के लिए सबसे महफूज है और इसके अलावा बीजेपी के पास पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का विकल्प है। विजय प्रकाश ने कहा है कि बीजेपी बिहार में केवल नीतीश कुमार की पिछलग्गू बनकर रह सकती है। https://www.youtube.com/watch?v=3WnTM5nnVMs&t=27s नीतीश कुमार के चेहरे पर जेडीयू के बयान को सही ठहराते हुए विजय प्रकाश ने कहा है कि बिहार में बीजेपी के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं जो चुनाव में नेतृत्व कर सके और अगर पीएम मोदी के चेहरे पर बीजेपी चुनाव लड़ती है तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे? पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट