Hindi News / news / बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 14, 2019, 1:46:54 PM

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां टाटा 407 और टैंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.


यह हादसा एनएच-31 पर सिंघौल के पास हुई है. बताया जाता है कि टाटा 407 बेगूसराय से बरौनी की ओर जा रही थी, तभी बरौनी से बेगूसराय की तरफ जा रही टैंपो और टाटा 407 की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें दोनों गाड़ी पर सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए. 


सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां 4 की स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर टाटा 407 को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.