Hindi News / news / 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 22, 2023, 2:54:36 PM

2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के पुलिस महकमे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। भारतीय पुलिस सेवा के एडीजी रैंक के अधिकारी एस. रविन्द्रण और एम. आर. नायक का ट्रांसफर किया गया है। 


ATS के ADG एस. रविन्द्रण को बिहार विशेष सशष्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। बिहार राज्य खेल कूद प्राधिकरण के एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में भी वे बने रहेंगे। वहीं, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के ADG एम.आर. नायक को ATS का ADG बनाया गया है। नीचे देखिये तबादले से जुड़ी लिस्ट...