1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2024, 6:12:45 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 2 मई को वह मुजफ्फरपुर और अररिया में चुनावी जनसभाओं को वह संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा पहले अररिया में और फिर उसके बाद मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभाओनी को संबोधित करेंगे।
आगामी 2 मई की सुबह 11 बजकर, 20 मिनट पर जेपी नड्डा का हेलिकॉप्टर पूर्णिया हवाई अड्ढा पहुंचेगा। वह 11 बजकर, 35 मिनट पर पूर्णिया से प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर, 55 मिनट पर अररिया पहुंचेंगे। जहां अररिया के धर्मगंज मेला मैदान, सिकटी में एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को नड्डा संबोधित करेंगे।
फिर 1 बजकर, 45 मिनट पर नड्डा का हेलिकॉप्टर अररिया से उड़ान भरेगा और 1 बजकर, 50 मिनट पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगा। मुजफ्फरपुर के केरमा स्टेडियम में चुनावी जनसभा को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वहां की जनता से वोट मांगेंगे। जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में है।
