1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2021, 1:23:47 PM
- फ़ोटो
MUNGER: खबर मुंगेर पुलिस की सफलता से जुड़ी है। कल सोमवार को हुई 49 लाख रुपये लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 44 लाख रुपये बरामद किए गये है। 5 लाख रुपये की बरामदगी के लिए फिलहाल पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि अपराधियों ने सोमवार की देर शाम लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बाइक सवार लूटरों ने किराना व्यवसायी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 49 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मच गयी थी।
हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब किराना व्यवसायी का स्टाफ बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहा था। अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की थी जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गयी थी।
इतनी बड़ी रकम की लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूटे गये 49 लाख में से 44 लाख रूपये की बरामदगी कर ली है वही दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। बाकि बचे 5 लाख की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
