TMC MLA Arrested: छापेमारी के बीच दीवार फांदकर भागे TMC विधायक, ED की टीम ने खदेड़कर दबोचा TMC MLA Arrested: छापेमारी के बीच दीवार फांदकर भागे TMC विधायक, ED की टीम ने खदेड़कर दबोचा GOLD ROBBERY : करोड़ों का सोना लूट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस Purnea News: शिक्षा के क्षेत्र में विद्या विहार स्कूल का ऐतिहासिक कदम, वैल्यू एजुकेशन लैब और वर्चुअल रियलिटी लैब का किया भव्य उद्घाटन Purnea News: शिक्षा के क्षेत्र में विद्या विहार स्कूल का ऐतिहासिक कदम, वैल्यू एजुकेशन लैब और वर्चुअल रियलिटी लैब का किया भव्य उद्घाटन Crime News: संपति के लिए हैवान बना रिटायर्ड DSP का परिवार, बेटे और पत्नी ने पार की बर्बरता की सारी हदें AMIT SHAH : कभी पटना हाईकोर्ट के जज रहे इस शख्स ने दो साल तक चलाया था अमित शाह के बेल पर सुनवाई, गृह मंत्री ने खुद बताई पूरी कहानी Upcoming SUVs India: लॉन्च होते ही भारत की सड़कों पर तहलका मचाएंगी ये 5 SUVs, खरीदने वालों की लगने वाली है लंबी कतार TEJASHWI YADAV : इंजिनियर विनोद राय मामले में तेजस्वी का बड़ा दावा,कहा - दो मंत्रियों की लड़ाई के कारण पड़ी EOU की रेड Hartalika Teej 2025: कल है हरितालिका तीज व्रत, इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग; जानें... पूजा का सही तरीका
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 19 Jun 2023 08:14:02 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : पटना से रांची तक चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। इस ट्रेन का उद्घाटन अब 26 जून के बदले 27 जून को किया जाएगा। इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस ट्रेन का उद्घाटन समारोह रांची जंक्शन पर होगा इसलिए इसकी रैक को पहले ही रांची पहुंचा दिया गया है।
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस का कल दूसरे ट्रायल रन करवाया गया। जिसमें पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-8 से सुबह सात बजे रवाना किया गया। इस बार वंदे भारत को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पीछे-पीछे ले जाया गया। रांची तक ट्रायल रन के दौरान ट्रेन की स्पीड कहीं अधिकतम 110 किमी प्रति घंटे की रही।
बताया जा रहा है कि, 27 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाये जाने की संभावना है। रांची रेलवे स्टेशन में मुख्य समारोह होगा। वहीं, रविवार को दूसरे ट्रायल रन के दौरान रांची स्टेशन में यात्रियों ने बाहर से ही कोच के अंदर का नजारा देखा। रांची व हटिया स्टेशन में यात्रियों ने बाहर से ही कोच के अंदर का नजारा खिड़की से देखा। वहीं लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी व फोटो भी लिया।
इधर, रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन की समय-सारिणी तय कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़ कर) चलेगी। पीएम मोदी 27 जून को एक साथ पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सेमी हाईस्पीड ट्रेनें देश भर के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी। ये ट्रेनें गोवा-मुंबई, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर और बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ रूट पर शुरु चलेंगी।