1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Oct 26, 2019, 2:40:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार बीजेपी अपनी पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाएगी। आगामी 5 नवंबर को पटना के बापू सभागार में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
बिहार बीजेपी ने पुण्यतिथि समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आज इस समारोह के आयोजन को लेकर नेताओं की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय की गई।
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी अपने वरिष्ठ नेता को उनके पुण्यतिथि पर नमन करेगी। आपको बता दें कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि 3 नवंबर को है लेकिन छठ पूजा होने के कारण पार्टी की तरफ से 5 नवंबर को उनके पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाएगा।