1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 05, 2024, 8:04:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में तबादले का दौर जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग सहित कई डिपार्टमेंट में बीते दिनों तबादला हुआ था जो अभी भी जारी है। लेकिन इस बार 55 IAS अफसरों को प्रमोशन दिया गया है।
नीतीश सरकार ने इन IAS अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत 55 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रमोट किया गया है।
सभी अधिकारियों को IAS बैच 2023 का कैडर अलॉट हुआ था। अधिकारियों को आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगी। IAS बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड है। इस ग्रेड को अपर सचिव कहा जाता है। प्रमोशन के बाद उन्हें 12वां वेतन लेवल मिला है। इस लेवल पर इनका ग्रेड पे 78 हजार 800 से शुरू होकर 2 लाख 9 हजार 200 रुपए होता है।




