Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा CBSC 2026 : 2026 से CBSE बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल जांच और AI का बड़ा इस्तेमाल, जाने अब कैसे होगा कॉपियों का जांच Bihar High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 की उम्रकैद बरकरार, एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 03 Sep 2024 07:49:49 PM IST
- फ़ोटो
GAYA: बिहार के गया जिले में 6 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही गया पुलिस ने 2 सितंबर की घटना का उद्भेदन किया। शेरघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम उचिरवा स्थित मोरहर नदी के किनारे बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी थी।
मामले में संलिप्त अभियुक्त संदीप कुमार और गौतम कुमार दोनों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी प्रेरणा ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गयी थी। हत्या के बाद लाश को मोरहर नदी के किनारे फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से शेरघाटी पुलिस ने त्वरित करते हुए उचिरवा गांव के संदीप कुमार को धड़ दबोचा। इसी की निशानदेही पर उसी गांव के गौतम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के गया जिले में सामने आई। जहां वहशी दरिंदों ने 6 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा। घर में सोई बच्ची को उठाकर जबरन नदी किनारे ले गये और बारी-बारी से गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी। जब परिजनों ने घर में बच्ची को नहीं देखा तब खोजबीन शुरू कर दी। बच्ची की लाश नदी के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने बच्ची की पहचान की। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बहशी दरिदों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि जब वो बच्ची को खोजते-खोजते नदी के बाद आए तो देखा कि संदीप और उसका साथी दोनों वही मौजूद था। हमलोगों को देखकर भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया।
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित ऊंचीयामाँ गांव का है। जहां अपने घर में बच्ची बेड पर सोई हुई थी। तभी रात के दस बजे घर में घुसकर बच्ची को उठाकर दो युवक नदी के किनारे ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है जिसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।