Hindi News / news / हाजीपुर में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 7 लाख की...

हाजीपुर में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 7 लाख की लूट

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 07, 2019, 11:35:21 AM

हाजीपुर में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 7 लाख की लूट

- फ़ोटो

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर हाजीपुर से है, जहां दिनदहाड़े 7 लाख रुपये की लूट हुई है. अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 7 लाख रुपये की लूट की है. सराया थाना क्षेत्र के NH-77 पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 7 लाख की लूट की और फरार हो गए. हाजीपुर में लगातार लूट की हो रही घटनाओं ने पुलिस के ऊपर कई सवाल ख़ड़े किये हैं. शुक्रवार को ही बिहार के डीजीपी ने राज्य में क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक की थी. बावजूद इसके आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.