1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 21, 2024, 6:23:27 PM
- फ़ोटो
DESK: लोकसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी किया है। कोयंबटूर से भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है वही चेन्नई साउथ तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को भी प्रत्याशी बनाया गया है।
बीजेपी ने तमिलनाडु के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। मिलिसाई सुंदरराजन-चेन्नई साउथ, विनोज पी सेल्वम-चेन्नई सेंट्रल, ए.सी शणमुगम-वेल्लोर, सी. नरसिम्हन-कृष्णागिरी,एल मुरुगन-नीलगिरी, के.अन्नामलाई-कोयंबटूर, टी.आर.पारिवेनधर-पेरमबलुर,नैनर नागेंद्रन-थोथुक्कुड़ी और पॉन. राधाकृष्णन को कन्याकुमारी से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
