Bihar Crime News: प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 धराए Bihar News: बिहार के इस जिले में लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, डीएम के औचक निरीक्षण में कई धराए Bihar News: छठ-दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अभी से आसमान छू रहे हवाई जहाज के किराए Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar News: गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर थाना चालक निलंबित, थानाध्यक्ष का वेतन धारित Bihar News: 5 जिलों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी, समय रहते हो जाएं सतर्क Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 25 Aug 2023 10:20:42 AM IST
- फ़ोटो
GOPALGANJ : 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के विजेता की घोषणा हो गई। इस बार फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है, वहीं बिहार के गोपालगंज के पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है।जबकि 21 अगस्त को पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। इस लिहाजा पिता के श्राद्ध कर्म के लिए पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज में हैं।
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने पैतृक गांव गोपालगंज के बेलसंड में है। पंकज के पिता का 21 अगस्त को निधन हो गया था। जिसके बाद वे घर पहुंचे व पिता का अंतिम संस्कार किया। इस बीच उनकी फिल्म मिमी को 69 वें राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड की घोषणा होने के बाद उनके परिजनों व ग्रामीणों में थोड़ी खुशी लौट आई है।
वहीं, खुद को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिलने पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि - थोड़ा दुखद क्षण है मेरे परिवार के लिए मेरे पिता जी का निधन हुआ है पर यही चक्र है पीड़ा दुख फिर उसके बाद कुछ ऐसी सूचना आ जाती है आज बाबूजी होते तो प्रसन्न होते। क्योकि मुझे याद है जब पिछले बार मिला था न्यूटन फ़िल्म के लिए तब पिताजी बहुत खुश हुए थे। ये अवार्ड उन्ही को समर्पित है। आज हम जो भी है उन्ही के अंश है। बस खुशी की बात है सम्मान मिला मिमी के लिए बहुत लोगो ने संवेदना प्रकट की उनका धन्यवाद।
इसके आलावा पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि 'अवार्ड मिलने से खुशी है। गम के बाद खुशी आती है। छोटे भाई को पुरस्कार मिला है। ये पिताजी के पुण्यस्मृति में समर्पित है।
आपको बताते चलें कि, मिमी एक फैमली ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक सरोगेसी मदर का अभिनय किया। वहीं पंकज त्रिपाठी का भी इस फिल्म में शानदार अभिनय है। इसमें वे कृति सेनन के मदद करते नजर आते हैं। इस फिल्म को सभी लोगों ने काफी सराहा है. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में कृति सेनन को 'मिमी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी', अल्लू अर्जन को 'पुष्पा द राइज', विक्की कौशल को 'सरदार उधम' और आरआरआर को अवार्ड मिला है।