ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में BJP के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, दिग्गजों ने चुनाव प्रचार में झोकी पूरी ताकत Bihar News: बिहार में इस पार्टी के लिए वोट जुटाने वाले को दबंग ने घर में घुसकर पीटा; बच्चों व महिलाओं को भी बनाया अपना शिकार Patna News: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इंदिरा आवास योजना से बना था घर Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट लगातार जारी, ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार बनी चिंता का विषय Bihar Election 2025: क्या सीमांचल की 24 सीटें बदल देंगी बिहार की सियासत, दांव पर है नीतीश के मंत्री की किस्मत? Bihar Election 2025: कौन आएगा सत्ता में और किसकी पता होगा साफ? दूसरे चरण के मतदान से तय होगी बिहार की सियासत, जानें क्या हैं चुनावी समीकरण श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद बेतिया में विनय बिहारी को लड्डू से तौला गया, आम्रपाली दुबे-आनंद मोहन ने रोड शो कर मांगा वोट अपनी पत्नी से ज्यादा फाइलों से प्यार करते हैं अधिकारी, नितिन गडकरी ने कसा तंज, कहा..फाइलों को दबाकर ना रखें सुखदेव दास जी महाराज से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय, 60 साल से चल रहे सीताराम नाम धुन के अखंड कीर्तन में हुए शामिल

आज पैतृक गांव में शरद यादव की अंत्येष्टि, राजनीतिक दिग्गजों का होगा जुटान

1st Bihar Published by: Updated Sat, 14 Jan 2023 07:16:18 AM IST

आज पैतृक गांव में शरद यादव की अंत्येष्टि, राजनीतिक दिग्गजों का होगा जुटान

- फ़ोटो

DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बड़े समाजवादी नेता शरद यादव की अंत्येष्टि आज उनके पैतृक गांव में की जाएगी। शरद यादव का पैतृक आंखमऊ है, जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। शरद यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में रखा गया। जहां तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने और शरद यादव के चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाया जाएगा। 


आपको बता दें कि 75 वर्ष की उम्र में शरद यादव का निधन गुरुवार को गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हो गया था। बिहार सरकार ने शरद यादव के निधन के बाद शुक्रवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है। शरद यादव को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि नीतीश कुमार दिल्ली नहीं पहुंचे बिहार से बड़ी तादाद में नेता शरद जी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे थे। 


जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। आरजेडी जेडीयू के अलावे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी मकर संक्रांति भोज को रद्द कर दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन को एक बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें नमन किया था, जबकि सिंगापुर के अस्पताल में एडमिट लालू यादव ने आधी रात को ही अपनी तरफ से शोक संदेश जारी किया था। आज मध्य प्रदेश स्थित यादव के पैतृक गांव में कई राजनीतिक दलों के मौजूद रहने की संभावना है।