आज सहरसा जेल में सरेंडर करेंगे आनंद मोहन, रिहाई के लिए शुरू होगी कागजी प्रक्रिया

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2023, 8:19:06 AM

आज सहरसा जेल में सरेंडर करेंगे आनंद मोहन, रिहाई के लिए शुरू होगी कागजी प्रक्रिया

- फ़ोटो

SAHARSA : बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सहरसा पहुंच चुके हैं। इसके बाद अब वो आज सहरसा कारा में सरेंडर करेंगे। इसके बाद इनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी।


दरअसल, बिहार सरकार से मिली रिहाई के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन सहरसा जेल में सरेंडर करेंगे। उनको जो पैराल मिली थी उसकी मियाद 25 अप्रैल को पूरी हो चुकी है ऐसे में अब स्थाई तौर पर रिहाई के लिए उनको कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसलिए उन्हें जेल वापस जाना होगा। चेतन आनंद की सगाई के लिए उनको 15 दिनों की पैरोल मिली थी। 

 


मालूम हो कि, सोमवार को बिहार सरकार ने जिन 27 कैदियों की रिहाई का आदेश जारी किया उसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन भी शामिल है हालांकि इनकी रिहाई को लेकर कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के साथ-साथ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णाया के परिवार ने भी आपत्ति जताई है। वहीं, इसे लेकरआनंद मोहन का कहना है कि,पैरोल सरेंडर करेंगे और जो भी जेल की प्रक्रिया है, उसको पूरी कर के बाहर आएंगे। 



इसके आगे उन्होंने कहा कि, रिहाई का फैसला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में ये फैसला लिया गया है, इसलिए किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जहां तक राजनीति में सक्रिय होने का सवाल है तो जेल से बाहर आने के बाद अपने पुराने साथियों के साथ मिल-बैठकर फैसला करूंगा। 



आपको बताते चलें कि, आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी. जिसके बाद से वह करीब 16 सालों से जेल में बंद हैं। उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। अभी हाल में ही राज्य सरकार ने आनंद मोहन समेत 27 कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है।