Hindi News / news / गंगा घाट और दियारा इलाके का मंत्री शाहनवाज ने लिया जायजा, कहा- गंगा...

गंगा घाट और दियारा इलाके का मंत्री शाहनवाज ने लिया जायजा, कहा- गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Aug 27, 2022, 7:02:27 PM

गंगा घाट और दियारा इलाके का मंत्री शाहनवाज ने लिया जायजा, कहा- गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर

- फ़ोटो

PATNA CITY: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखने और प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज शनिवार को पटना सिटी के गायघाट पहुंचे। इस दौरान गंगा घाटों का निरीक्षण और दियारा इलाकों का जायजा मंत्री ने लिया। 


इस मौके पर प्रबंधन विभाग के अधिकारी और SDRF की टीम मौजूद रहे। आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने गंगा के बढ़ते जलस्तर पर आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिये। SDRF की टीम के साथ वोट पर बैठकर मंत्री शाहनवाज ने गंगा घाटों और दियारा इलाकों का जायजा लिया। 


इस दौरान उन्होंने बताया कि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर रहा है। ऐसे में बाढ़ ने निपटने के लिए सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। आपदा विभाग की टीम, SDRF और NDRF भी पूरी तरह से तैयार है। 


मंत्री शाहनवाज इस दौरान पटना के गायघाट स्थिति बेस कैंप भी पंहुचे जहां आपदा के समय लोगों की सेवा करने वालें योद्धाओं की हौसला अफजाई की। उनके आवासीय व्यवस्था एवं मुलभूत सुविधाओं से अवगत होने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।