Hindi News / news / आपसी विवाद में भाई की चाकू मारकर निर्मम हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

आपसी विवाद में भाई की चाकू मारकर निर्मम हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 31, 2024, 2:47:27 PM

आपसी विवाद में भाई की चाकू मारकर निर्मम हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। जहां दरभंगा जिला में आपसी विवाद में युवक ने अपने चचरे भाई का गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, मौत की सूचना के बाद घरों में कोहराम मचा है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार है। तथा पुलिस फरार हत्यारे चचरे भाई गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मुहल्ले में राजू सहनी का अपने भतीजे के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसी क्रम में  किसी बात को लेकर मारपीट होने लगा। 


इस दौरान आरोपी ने मृतक रोहित पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। खून निकलता देख परिजन उसे लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का अपने भाई से आपसी विवाद चल रहा था देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान चाकू लगने से रोहित की मौत हो गई। वही उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना की पुलिस पीड़ित परिवार के व्यान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।


उधर,मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद रिंकू ने कहा कि जानकारी के अनुसार पारिवारिक रंजिश में एक युवक की चचेरे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतक भीगो मुहल्ला निवासी राजू सहनी के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि रोहित मजदूरी करता था।