अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे शकील अहमद, मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर दी जानकारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 16, 2023, 3:01:59 PM

अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे शकील अहमद, मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर दी जानकारी

- फ़ोटो

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद अब भविष्य में किसी तरह का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने चुनावी राजनीति को अलविदा कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को पत्र के माध्यम से दे दी है।


पत्र के जरीये शकील अहमद ने खरगे को बताया कि अब वे किसी नेता या जनप्रतिनिधि के तौर पर काम नहीं करेंगे बल्कि एक आम कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस पार्टी में  काम करते रहेंगे। इस बात की जानकारी शकील अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। 


बता दें कि शकील अहमद कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। कभी विधायक के रूप में तो कभी बिहार सरकार में मंत्री के तौर पर तो कभी केंद्रीय मंत्री के रूप में वे अपने कर्तव्यों को निभाते आ रहे हैं। शकील अहमद बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष और कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं।