1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 30, 2019, 9:39:02 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर आये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जनता से जनसंवाद किया है। केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनकी परेशानी दूर करने का भरोसा दिया है। गिरिराज सिंह ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तरफ से मजदूरों को निशाना बनाए जाने को कायरता पूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा है कि धारा 370 खत्म किए जाने के बाद आतंकी बौखलाहट में हैं। घाटी में हुई यह घटना इस बात का सबूत है आतंकियों का सफाया नजदीक है।
बेगूसराय स्थित IOCL गेस्ट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनने के अलावे गिरिराज सिंह बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने अचानक से सदर अस्पताल पहुंच कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया है। केंद्रीय मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से डॉक्टरों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल में डेंगू का इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की है। अस्पताल में उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ साथ गिरिराज सिंह ने सड़क दुर्घटना में मारे गए एक युवक के परिजनों से मुलाकात भी की है।