1st Bihar Published by: Updated Nov 28, 2019, 9:04:28 AM
- फ़ोटो
PATNA : जयपुर से बिहार आ रही डबल डेकर बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई, जिसमें मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 60 लोग घायल हो गए. जसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि जयपुर से बिहार आ रही डबल डेकर बस बुधवार की देर रात कन्नौज में पहिया फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त सभी यात्री नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला. हादसे के बाद मौके पर चिख-पुकार मच गई. अंधेरे में लोग बस में ही फंस गए.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. पर तबतर चार लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग जयपुर में काम करते थे और छुट्टी लेकर वापस अपने घर बिहार आ रहे थे. इनमें ज्यादातर दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के यात्री सवार थे.