Hindi News / news / Bihar: अजब प्रेम की गजब कहानी! 57 का दूल्हा और 48 की दुल्हन,...

Bihar: अजब प्रेम की गजब कहानी! 57 का दूल्हा और 48 की दुल्हन, बेटे-बहू ने किया बेदखल तो पंचों ने कराई शादी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 07, 2023, 11:19:57 AM

Bihar: अजब प्रेम की गजब कहानी! 57 का दूल्हा और 48 की दुल्हन, बेटे-बहू ने किया बेदखल तो पंचों ने कराई शादी

- फ़ोटो

PURNIA: बिहार के पूर्णिया से एक प्यार का मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएगे. जिले में सोमवार को 58 साल के प्रेमी की शादी उसकी 48 साल की प्रेमिका से पंचो ने करा दी. दोनों के पहले से परिवार भी था.  परिवार वाले और पंचों ने काफी समझाया लेकिन दोनों नही माने. और शादी कर ली. अब यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. 


जानकारी के अनुसार दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब लोगों को पता चला तो सभी ने पहले बहोत समझाने की कोशिश की लेकिन काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पंचों ने फैसला लिया कि इनकी शादी ही करा दी जाए. हैरान करने वाली बात यह कि प्रेमी का उम्र 57 वर्ष और प्रेमिका की उम्र 48 वर्ष थी. और दोनों प्रेमी प्रेमिका का भरा पूरा परिवार है. 


बताया जाता है कि यह प्रेम प्रसंग सामने आया तब मिका के बेटे, बहू समेत अन्य परिजनों प्रेमिका को घर से बेदखल कर दिया. दूसरी तरफ प्रेमी के बेटे और बहू ने उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद पंचों के बीच यह मामला पहुंचा था. पंचों ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को बुलाया. समझाया लेकिन बात नहीं बनी तो प्रेमी-प्रेमिका की सहमति के बाद उनकी शादी करवा दी गई.