Hindi News / news / Akshara Singh Threat: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी,...

Akshara Singh Threat: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी, बदमाश बोला- दो दिन में 50 लाख दो, नहीं तो..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 12, 2024, 9:30:45 PM

Akshara Singh Threat: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी, बदमाश बोला- दो दिन में 50 लाख दो, नहीं तो..

- फ़ोटो

PATNA: देश में फिल्म जगत के लोगों धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्टर सलमान खान के बाद मिथुन चक्रवर्ती और अब भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्षरा सिंह के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।


धमकी भरा कॉल आने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी परेशान हैं और उन्होंने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में अक्षरा सिंह ने कहा है कि बीते 11 नवंबर की देर रात उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल किया गया। फोन उठाते ही कॉल करने वाले ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि फोन करने वाले बदमाश ने उनसे कहा है कि दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए दो और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्षरा सिंह के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और एक्ट्रेस को धमकी देने वाले को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।