Hindi News / news / संसद में अमित शाह का एलान : कश्मीर के लिए जान दे देंगे,...

संसद में अमित शाह का एलान : कश्मीर के लिए जान दे देंगे, POK भी हमारा हिस्सा

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 06, 2019, 3:05:01 PM

संसद में अमित शाह का एलान : कश्मीर के लिए जान दे देंगे, POK भी हमारा हिस्सा

- फ़ोटो

DELHI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज ऐलान कर दिया कि जरूरत पड़ी तो कश्मीर के लिए जान दे देंगे। कांग्रेस के रवैया से नाराज अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि उनके लिए कश्मीर का मतलब POK भी है। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अंग मानते हैं और इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। https://youtu.be/I-VfRjWecLQ दरअसल जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में पेश करने के बाद अमित शाह के संबोधन के बीच कांग्रेस के सांसद लगातार टोका टोकी कर रहे थे जिससे नाराज अमित शाह ने यह बातें कहीं।