1st Bihar Published by: Updated Nov 02, 2021, 5:24:55 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है जहां पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज ही नई पार्टी का भी ऐलान भी किया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का ऐलान कर दिया है। कैप्टन ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने ठीक नहीं किया। एक ना एक दिन पार्टी इस फैसले को लेकर अफसोस करेगी।