Hindi News / news / अनंत सिंह के भागलपुर जेल शिफ्टिंग पर भड़के बंटू सिंह, नीतीश सरकार पर...

अनंत सिंह के भागलपुर जेल शिफ्टिंग पर भड़के बंटू सिंह, नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

1st Bihar Published by: Updated Oct 22, 2019, 11:23:46 AM

अनंत सिंह के भागलपुर जेल शिफ्टिंग पर भड़के बंटू सिंह, नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

- फ़ोटो

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के भागलपुर जेल ट्रांसफर करने पर विधायक के समर्थक बंटू सिंह ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. 


बंटू सिंह ने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर विधायक अनंत सिंह को क्यों भागलपुर जेल ट्रांसफर किया जा रहा है. बंटू सिंह का कहना है कि अनंत सिंह का हाल ही में पथरी और आंख का ऑपरेशन हुआ था इसलिए उनकों प्रोपर केयर की जरुरत होती है. पटना जेल में रहने पर विधायक का खाना, गाय का शुद्ध दूध, दवाई घर से जाता था लेकिन भागलपुर जेल में ये सब कैसे दिया जा सकता है. 


अनंत सिंह पर सारे मुकदमे पटना और बाढ़ के कोर्ट में चल रहा है तो भागलपुर भेजे जाने का कोई मतलब नहीं है. बंटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार, ललन सिंह, नीरज कुमार, आरसीपी सिंह और लिपि सिंह एक साजिश के तहत अंनत सिंह को परेशान कर रहे हैं. 


बंटू सिंह ने कहा कि आखिर जेल आईजी किस आधार पर अनंत सिंह का ट्रांसफर भागलपुर करवा रहे हैं. इसके साथ ही बंटू सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.