1st Bihar Published by: Niraj Kumar Updated Nov 25, 2019, 1:04:36 PM
- फ़ोटो
PATNA : शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह विधानसभा पहुंच गए हैं. अनंत सिंह विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पुलिस कस्टडी में लाए गए हैं. कई अपराधिक मामलों को लेकर न्यायिक हिरासत में चल रहे अनंत सिंह को कोर्ट ने शीतकालीन सत्र की बैठकों में शामिल होने की इजाजत दी थी, जिसके बाद आज अनंत सिंह विधानसभा पहुंचे हैं.
अनंत सिंह अपने ऊपर चल रहे मामलों को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर रहे हैं. विधानसभा पहुंचने पर मोकामा विधायक ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने खिलाफ हुई राजनीतिक साजिश को सदन में रखेंगे.
बिहार विधानमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह जब विधानसभा की बैठक में लंच के बाद शामिल होते हैं तो उनका सामना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होता है या नहीं.