Hindi News / news / अनियंत्रित हाईवा ने कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, खलासी घायल

अनियंत्रित हाईवा ने कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, खलासी घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 19, 2024, 9:32:27 PM

अनियंत्रित हाईवा ने कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, खलासी घायल

- फ़ोटो

ROHTAS: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित हाईवा ने कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि खलासी बुरी तरह घायल हो गया। 


घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित कोलकाता-दिल्ली मार्ग की है जहां डेहरी इलाके के मोहन बीघा के समीप ब्रेकडाउन कंटेनर में तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में गया के रहने वाले कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। 


आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां कंटेनर के ड्राइवर को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया वही खलासी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद यातायात पूरी तरह से जाम हो गया। एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


वहीं ब्रेकडाउन कंटेनर के चालक सुभाष यादव इलाहाबाद का रहने वाला है। उसने बताया कि कंटेनर ब्रेकडाउन हुई थी लेकिन एनएचएआई प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग नहीं लगाने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई।