Bihar Crime News: डबल मर्डर से दहला मधेपुरा, पति-पत्नी की निर्मम हत्या; SH-91 जाम Bihar News: बिहार में तबादलों की 'सरकारी जिद' उजागर, अफसरों के स्थानांतरण को लेकर 'नगर विकास विभाग' में गजब की थी बेचैनी...मुख्य सचिव का आदेश भी बेअसर Bihar News: गाँव में खुलेआम घूम रहा तेंदुआ, लोग डर के साए में जीने को मजबूर; वन विभाग ने शुरू की ट्रैकिंग Bihar Flood: बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार का मजबूत प्लान, 'तटबंध एम्बुलेंस' बनेगा बांध के लिए वरदान Bihar Crime News: देवरिया से बरामद हुआ बिहार की छात्रा का शव, स्कूल बैग छोड़कर हुई थी लापता Asia Cup 2025: बिहार आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम, बुक हुए राजगीर के सारे होटल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम IAS in Bihar: बिहारियों में IAS बनने का क्यों होता है जुनून? जानिए... इसके पीछे का ऐतिहासिक कारण Shubman Gill: सचिन से लेकर विराट तक.. टूटा सबका कीर्तिमान, 269 रनों की पारी खेल गिल ने बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड Bihar Rain Alert: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफ़ान को लेकर IMD की विशेष चेतावनी जारी BIHAR: सीतामढ़ी में इंटर छात्र को सिर में गोली, हालत नाजुक, आपसी विवाद में चली गोली
1st Bihar Published by: Updated Mon, 16 Aug 2021 01:18:44 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना में एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से बुजुर्ग ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रामनाथ दुबे के रुप में हुई है। जो पशुपालन विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी थे। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी सेक्टर-3 का है। बताया जाता है कि इसी इलाके में उनका आवास भी है।
घटना 15 अगस्त की है जब लोग जश्न-ए-आजादी का त्योहार मना रहे थे तभी एक बुजुर्ग घर के पास स्थित सपना अपार्टमेंट में चले गये जहां 5वीं मंजिल पर जाकर छत से छलांग लगा दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना का फुटेज अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। सीसीटीवी में बुजुर्ग अपार्टमेंट में जाते दिखे और फिर छत से नीचे गिरते नजर आए।
अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। लोगों ने इस घटना की जानकारी राजीव नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी को खंगाला और मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक रामनाथ दुबे मानसिक रुप से बीमार थे। बताया जाता है कि 72 वर्षीय रामनाथ दुबे दस साल पहले पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। पटना सचिवालय से सेवानिवृत होने के बाद वे घर पर रहते थे। घटनास्थल के पास ही उनका आवास है। जहां दो बेटों के साथ रहते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवारवाले घटनास्थल पहुंचे तो उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बुजुर्ग ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया यह सवाल वहां मौजूद लोगों के बीच उठ रहा था। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही हैं।