Hindi News / news / अपने विधायकों के साथ CM आवास पहुंचे जीतन राम मांझी, समर्थन से पहले...

अपने विधायकों के साथ CM आवास पहुंचे जीतन राम मांझी, समर्थन से पहले रखी यह शर्त

1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Nov 12, 2020, 11:26:41 AM

अपने विधायकों के साथ CM आवास पहुंचे जीतन राम मांझी, समर्थन से पहले रखी यह शर्त

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीतने वाले जीतन राम मांझी  अपने सभी विधायकों के साथ 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. जहां पहुंच वह सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं. 

सीएम से मुलाकात करने से पहले जीतन राम मांझी ने अपने चुने गए विधायकों के साथ बैठक की और इस बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक के बाद  मीडिया से मुखातिब होते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि वे अपने विधायक के साथ सीएम से औपचारिक मुलाकात कर उनको जीत की  बधाई देने जा रहे हैं. 

जीतन राम मांजी ने मंत्री पद के सवाल पर  कहा कि  मैं पहले सीएम रह चुका हूं इसलिए मैं मंत्री पद स्वीकार्य नहीं करुंगा. पहले कुछ लोगों ने ऐसा किया है कि वो सीएम के बाद मंत्री के पद पर रहे हैं  लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगा. पर  हमारी पार्टी के किसी एक नेता को  मंत्री पद दिया जाएगा. मुख्यमंत्री के शपथग्रहण को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि इसका फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे.